लाइव न्यूज़ :

छत्रसाल स्टेडियम झगड़ा मामले में एक और गिरफ्तार

By भाषा | Updated: June 27, 2021 14:27 IST

Open in App

नयी दिल्ली,27 जून दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने छत्रसाल स्टेडियम झगड़ा मामले में रविवार को एक और व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया । इस मामले में एक पहलवान की मौत हो गई थी और उसके दो दोस्त घायल हो गए थे। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि आरोपी की पहचान गौरव लौरा के रूप में की गयी है जो पेशे से एक पहलवान है और हरियाणा का रहने वाला है, अब तक वह नजफगढ़ के बापरौला गांव में रह रहा था।

मामले की जांच कर रही अपराध शाखा ने लौरा को दिल्ली से गिरफ्तार किया और उसे रोहणी की अदालत में पेश करके उसे हिरासत में दिए जाने की मांग करेगी।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया,‘‘ छत्रसाल स्टेडियम में हुए झगड़ा मामले में वह शामिल पाया गया है और उसने भी अन्य लोगों के साथ मिलकर मारपीट की थी ,जिसमें एक युवा पहलवान की मौत हो गई थी।’’

पुलिस ने बताया कि इस मामले में ओलंपिक खेलों में पदक विजेता सुशील कुमार सहित 11लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। कुमार ने अपने सहयोगियों के साथ मिल कर चार और पांच मई की दरम्यानी रात में कथित तौर पर संपत्ति विवाद में सागर धनखड़ और उसके दो दोस्तों पर हमला किया था,हमले में गंभीर रूप से घायल धनखड़ की बाद में मौत हो गई थी।

पुलिस ने दावा किया है कि कुमार हत्या मामले का ‘‘मुख्य दोषी और मास्टरमाइंड’’ है, उसे 23मई को गिरफ्तार किया गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह