लाइव न्यूज़ :

आरएएस परीक्षा में चयन के लिए रिश्वत मामले में एक और गिरफ्तार

By भाषा | Updated: July 10, 2021 18:33 IST

Open in App

जयपुर, 10 जुलाई राजस्थान भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने राजस्थान प्रशासनिक सेवा (आरएएस) परीक्षा-2018 के साक्षात्कार में अधिक अंक दिलवाने तथा चयन करवाने के लिए कथित तौर पर रिश्वत लेने के मामले में संलिप्त एक और आरोपी नरेन्द्र सिंह पोसवाल को गिरफ्तार किया है।

अदालत ने पोसवाल व इस मामले में पहले ही गिरफ्तार सज्जन सिंह गुर्जर को शनिवार को 14 जुलाई तक ब्यूरो की रिमांड में दे दिया। ब्यूरो की टीमें दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही हैं।

ब्यूरो (एसीबी) के महानिदेशक भगवान लाल सोनी ने बताया कि इस मामले में टीम ने एक अन्य संदिग्ध नरेन्द्र सिंह पोसवाल (निजी व्यक्ति) को शनिवार को गिरफ्तार किया है और प्रकरण में आरोपियों को स्थानीय अदालत में पेश किया गया। अदालत ने दोनों को 14 जुलाई तक ब्यूरो की रिमांड में भेज दिया है।

उल्लेखनीय है कि एसीबी की टीम ने शुक्रवार को अजमेर में राजस्थान लोक सेवा आयोग के कनिष्ठ लेखाकर सज्जन सिंह गुर्जर को परिवादी से कुल 23 लाख रुपये (1 लाख रुपये भारतीय मुद्रा एवं 22 लाख डमी मुद्रा) रिश्वत राशि लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया था।

परिवादी द्वारा शिकायत दी गई थी कि आरोपी सज्जन सिंह आरएएस प्रतियोगी परीक्षा-2018 के साक्षात्कार में अच्छे अंक दिलवाने व चयन करवाने की एवज में 25 लाख रुपये रिश्वत मांग रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारत अधिक खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया