लाइव न्यूज़ :

एटीएम मशीनों में नगदी डालने में हेराफेरी के मामले में एक और गिरफ्तार

By भाषा | Updated: May 19, 2021 14:47 IST

Open in App

नोएडा, 19 मई एटीएम मशीन में नगदी डालने वाली एक कंपनी के तीन कस्टोडियन द्वारा की गई एक करोड़ रूपये से अधिक की धोखाधड़ी के मामले में पुलिस ने बुधवार को एक और आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी के पास से पुलिस ने 14 लाख 40 हजार रुपए नगद बरामद किए हैं। इससे पहले पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया था।

थाना सेक्टर 39 के प्रभारी निरीक्षक आजाद सिंह तोमर ने बताया कि सीएमएस कंपनी विभिन्न एटीएम मशीनों में नगदी डालने का काम करती है। उसके तीन कस्टोडियन सूरज, उपेंद्र तथा आयुष ने धोखाधड़ी करके एटीएम मशीन में पैसा नहीं डाला तथा एक करोड़ से ज्यादा रुपए की ठगी की थी। इस मामले में कंपनी के अधिकारी देवेंद्र सिंह रावत ने थाना सेक्टर 39 में मामला दर्ज कराया है।

उन्होंने बताया कि पुलिस सूरज तथा उपेंद्र को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। इनके पास से 18,40,000 रुपए नगद बरामद किए गए थे।

तोमर ने बताया कि मामले की जांच कर रही थाना सेक्टर 39 पुलिस ने इस मामले में फरार चल रहे आयुष नामक एक अन्य आरोपी को आज गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके पास से 14,40,000 रुपए नगद बरामद किया है। उन्होंने बताया कि जांच के दौरान पुलिस को पता चला है कि इन लोगों ने एक करोड़ से ज्यादा रकम की ठगी की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे