लाइव न्यूज़ :

एटीएम की नकदी का गबन करने के मामले में एक और गिरफ्तार

By भाषा | Updated: June 1, 2021 22:25 IST

Open in App

नोएडा, एक जून थाना सेक्टर 39 पुलिस ने एटीएम में नकदी जमा करने वाली कंपनी के सुरक्षाकर्मियों द्वारा कथित रूप से एक करोड़ से ज्यादा रुपये का गबन करने के मामले में मंगलवार को एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने आरोपी से दो लाख 30 हजार रुपये नगद व तीन डेबिट कार्ड आदि बरामद किये हैं। पुलिस इस मामले में तीन आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।

पुलिस आयुक्त आलोक सिंह के प्रवक्ता ने बताया कि एटीएम मशीनों में नकदी डालने का काम करने वाली कंपनी में कार्यरत सूरज, विपेंद्र और आयुष ने 22 मार्च को धोखाधड़ी करके सलारपुर के एटीएम में पैसा नहीं डाला था और उस पैसे को कथित रूप से एक दर्जन से अधिक बैंक खातों में ट्रांसफर कर दिया था। इस तरह उन्होंने एक करोड़ से ज्यादा रुपये का गबन कर लिया था।

कंपनी के अधिकारी देवेंद्र सिंह रावत ने थाना सेक्टर 39 में मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने चार मई को आरोपी सूरज तथा उपेंद्र को गिरफ्तार किया था।

अधिकारी ने बताया कि इस मामले में आरोपी करण सिंह और राजेश मिश्रा फरार चल रहे थे। मंगलवार को पुलिस ने राजेश को गिरफ्तार किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबस स्टैंड पर भीषण आग, 7 बसें जलकर खाक, वीडियो

क्राइम अलर्टNashik Rape: बलात्कार और उत्पीड़न के आरोप में 6 आईटी प्रोफेशनल्स गिरफ्तार, SIT को सौंपी गई कमान

भारतमां कामाख्या मंदिर में पूजा-अर्चना, असम सीएम सरमा और पत्नी रिनिकी भुइयां माता द्वार पहुंचे, वीडियो

भारतबिहार के नए मुख्यमंत्री की नियुक्ति को लेकर एनडीए में कोई मतभेद नहीं?, भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा-भाजपा ने हमेशा गठबंधन धर्म का सम्मान किया

भारतKerala Assembly Election 2026: क्या आज खुली हैं दुकानें और बाजार? कन्फ्यूजन करें दूर, जानें क्या खुला है क्या बंद

भारत अधिक खबरें

भारतPuducherry Elections 2026: पोलिंग बूथ पर AI-रोबोट 'नीला' बनी स्टार, वोटर्स के स्वागत से जीता सबका दिल; देखें वीडियो

भारतAssembly Elections 2026: किसे मिलेगी सत्ता? असम, केरल और पुडुचेरी में जनता लिख रही है भविष्य; 4 मई को खुलेगा किस्मत का पिटारा

भारतराहुल सांकृत्यायन: घुमक्कड़ी ने जिन्हें महापंडित बनाया 

भारतAssembly elections 2026: केरल में 140, असम में 126 और पुडुचेरी में 30 सीट पर वोटिंग?, जानिए कब होंगे मतगणना

भारतSummer Special Trains 2026: गर्मियों की छुट्टियों के लिए रेलवे चला रहा है स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और टाइमिंग