लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में एक महीने तक चली मतदाता सूची संशोधन प्रक्रिया का समापन हुआ

By भाषा | Updated: November 30, 2021 20:48 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 30 नवंबर दिल्ली में मतदाता सूची में संशोधन के लिए महीने भर चला अभियान मंगलवार को समाप्त हो गया। इस दौरान जागरूकता के लिए शहर की बसों पर पोस्टर लगाए गए, विशेष शिविरों का आयोजन किया गया और सोशल मीडिया के जरिये लोगों को इसकी जानकारी दी गई।

दिल्ली मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय के अधिकारियों ने बताया कि “मतदाताओं के पर्व” के रूप में चलाई गई यह प्रक्रिया “बेहद सार्थक” रही। ‘स्पेशल समरी रिवीजन-2022’ (एसएसआर-2022) एक नवंबर से शुरू किया गया था और इस दौरान एक जनवरी 2022 से पहले 18 साल या उससे अधिक उम्र का कोई भी व्यक्ति मतदाता के तौर पर पंजीकरण करवा सकता था।

अंतिम मतदाता सूची पांच जनवरी को प्रकाशित होगी। एक वरिष्ठ अधिकारी ने पीटीआई-भाषा से कहा, “एसएसआर 2022 प्रक्रिया का एक समापन हुआ। मतदाता पंजीकरण, नाम जोड़ने, मृतकों के नाम हटाने और सुधार के लिए पिछले एक महीने में सौंपे गए सभी आवेदन पत्रों की जांच होगी और जनवरी में अंतिम सूची प्रकाशित की जाएगी। यह प्रक्रिया बेहद सार्थक रही।”

दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय ने प्रक्रिया को सुगम बनाने के लिए तैयारियां की थीं ताकि कोई मतदाता वंचित न रह जाए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे