लाइव न्यूज़ :

नितिन गडकरी ने कहा-एक मंत्री ने इस्तीफा दिया, खुद ब खुद गिर जाएगी महाराष्ट्र सरकार

By भाषा | Updated: January 5, 2020 20:28 IST

पिछले कुछ दिनों से महाराष्ट्र सरकार में मंत्रालयों के आवंटन को लेकर तीनों दलों के बीच असहमति की खबरें हैं। कुछ इस्तीफों की भी अफवाहें चल रही हैं। गडकरी ने कहा, ‘‘गठबंधन अस्वाभाविक है। आज ही एक मंत्री ने इस्तीफा दे दिया। सरकार खुद ही गिर जाएगी।

Open in App
ठळक मुद्देशिवसेना, कांग्रेस और राकांपा के बीच गठबंधन अस्वाभाविक है महाराष्ट्र विकास आघाड़ी की सरकार खुद ब खुद ही गिर जाएगी।

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने रविवार को कहा कि शिवसेना, कांग्रेस और राकांपा के बीच गठबंधन अस्वाभाविक है तथा महाराष्ट्र विकास आघाड़ी की सरकार खुद ब खुद ही गिर जाएगी। भाजपा नेता ने यहां संवाददाताओं से बातचीत में यह भी दावा किया कि उद्धव ठाकरे नीत सरकार के एक मंत्री ने इस्तीफा दे दिया है।

हालांकि, उन्होंने मंत्री का नाम नहीं बताया। पिछले कुछ दिनों से महाराष्ट्र सरकार में मंत्रालयों के आवंटन को लेकर तीनों दलों के बीच असहमति की खबरें हैं। कुछ इस्तीफों की भी अफवाहें चल रही हैं। गडकरी ने कहा, ‘‘गठबंधन अस्वाभाविक है। आज ही एक मंत्री ने इस्तीफा दे दिया। सरकार खुद ही गिर जाएगी।

शिवसेना तथा कांग्रेस-राकांपा के बीच कोई वैचारिक समानता नहीं है।’’ गडकरी ने इस संदर्भ में उदाहरण देते हुए कहा कि शिवसेना प्रमुख दिवंगत बाल ठाकरे अवैध बांग्लादेशी घुसपैठियों को मुंबई से बाहर का रास्ता दिखाना चाहते थे लेकिन मौजूदा सरकार इसके खिलाफ है। वह जाहिर तौर पर नागरिकता संशोधन कानून को लेकर महाराष्ट्र के सत्तारूढ़ गठबंधन के कुछ हलकों से आ रहे विरोधी बयानों की ओर इशारा कर रहे थे। 

टॅग्स :महाराष्ट्रनितिन गडकरीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

भारत अधिक खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग