लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र के मराठवाड़ा क्षेत्र में एमएसईडीसीएल के दस लाख उपभोक्ताओं को कनेक्शन कटने का नोटिस मिला

By भाषा | Updated: February 8, 2021 20:28 IST

Open in App

औरंगाबाद, आठ फरवरी महाराष्ट्र राज्य विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड (एमएसईडीसीएल) ने सोमवार को मराठवाड़ा के आठ जिलों में लगभग 10 लाख उपभोक्ताओं को एसएमएस के माध्यम से कनेक्शन काटने संबंधी नोटिस भेजे हैं। एक वरिष्ठ अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

एमएसईडीसीएल के संयुक्त प्रबंध निदेशक नरेश गीते ने कहा कि क्षेत्र में बकाया बिजली बिल काफी बढ़ गई है, खासकर लॉकडाउन के दौरान जहां बड़ी संख्या में बिलों के भुगतान नहीं किए गए हैं।

उन्होंने पीटीआई-भाषा से कहा, "एमएसईडीसीएल ने औरंगाबाद, जालना, बीड, हिंगोली, उस्मानाबाद, लातूर, परभणी और नांदेड़ जिलों में 9,97,397 उपभोक्ताओं को नोटिस भेजे हैं। नोटिस एसएमएस के माध्यम से भेजे गए हैं।"

गीते ने कहा कि इस साल जनवरी तक इन आठ जिलों में लंबित बिलों की कुल राशि 683 करोड़ रुपये रही, जबकि पिछले साल जनवरी में यह 388 करोड़ रुपये थी।

उन्होंने कहा कि हालांकि, एमएसईडीसीएल बिलों की वसूली के लिए प्रयास कर रही है।

उन्होंने कहा कि मराठवाड़ा में एमएसईडीसीएल के 38 लाख उपभोक्ता हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र