लाइव न्यूज़ :

अमृतसर में 2018 के रेल हादसे में मारे गए 34 लोगों के प्रत्येक परिवार के एक सदस्य को मिलेगी नौकरी

By भाषा | Updated: March 1, 2021 20:59 IST

Open in App

चंडीगढ़, एक मार्च अमृतसर में 2018 में रेल हादसे में मारे गए 34 लोगों में से प्रत्येक के परिवार के एक सदस्य को नौकरी देने का निर्णय पंजाब सरकार ने सोमवार को लिया।

भर्ती के लिए वर्तमान नियमों में कुछ ढील देकर यह नौकरियां दी जाएंगी।

मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह की अध्यक्षता में यहां हुई मंत्रिमंडल की बैठक में यह निर्णय लिया गया।

एक आधिकारिक वक्तव्य में यह जानकारी दी गई।

वर्ष 2018 में, 19 अक्टूबर को अमृतसर के पास एक हादसा हो गया था जब रावण दहन देखने आए लोग रेल की पटरी पर एकत्रित थे और ट्रेन उन पर चढ़ गई थी।

इस हादसे में 58 लोग मारे गए थे और 71 घायल हो गए थे।

अमृसतर के उपायुक्त के प्रस्ताव पर विस्तार से चर्चा करने के बाद मुख्यमंत्री कार्यालय ने निर्णय लिया कि, मारे गए 58 लोगों में से 34 के प्रत्येक परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित