लाइव न्यूज़ :

तेलंगाना में पुलिसकर्मियों के साथ मुठभेड़ में एक माओवादी मारा गया

By भाषा | Updated: August 1, 2021 12:02 IST

Open in App

हैदराबाद, एक अगस्त तेलंगाना में भद्राद्री-कोठागुडम जिले के वनक्षेत्र में माओवादियों और पुलिस के बीच रविवार को एक कथित मुठभेड़ में एक माओवादी की मौत हो गई।

वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के दल कुरनापल्ली-बोधनल्ली इलाके में तलाश अभियान चला रहे थे, तभी प्रतिबंधित संगठन भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के सदस्यों ने पुलिस पर अचानक गोलीबारी शुरू कर दी। इसके बाद पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक माओवादी की मौत हो गई।

भद्राद्री कोठमगुडम जिला पुलिस अधीक्षक सुनील दत्त ने कहा, ‘‘इलाके की तलाश के दौरान पुलिस ने सुबह करीब सवा आठ बजे 10 सशस्त्र माओवादियों को देखा। उन्होंने पुलिस पर गोलीबारी की और इसके बाद शुरू हुई मुठभेड़ में एक माओवादी मारा गया। इस दौरान पुलिस का कोई कर्मी हताहत नहीं हुआ।’’

पुलिस ने बताया कि मुठभेड़ में मारे गए माओवादी की आयु करीब 25 वर्ष थी। उसकी पहचान का पता लगाने की कोशिश की जा रही है। उसने बताया कि घटनास्थल से एक .303 राइफल और दो किट बैग बरामद किए गए। इलाके में तलाश अभियान जारी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह