लाइव न्यूज़ :

छह वर्षीय बच्ची के यौन शोषण के आरोप में एक व्यक्ति गिरफ्तार

By भाषा | Updated: October 22, 2021 10:28 IST

Open in App

ठाणे, 22 अक्टूबर महाराष्ट्र में ठाणे जिले के कल्याण से पुलिस ने छह वर्षीय एक बच्ची का यौन शोषण करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि माधव सांत्रा नामक 51 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। उसके खिलाफ बृहस्पतिवार को एक शिकायत दर्ज करायी गयी थी।

कल्याण में कोल्सेवाडी पुलिस थाने के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘बच्ची बृहस्पतिवार को नजदीक की दुकान से कुछ खरीदने के लिए अपने घर से बाहर निकली थी, तभी पड़ोस में रहने वाले आरोपी ने उसे गलत तरीके से छुआ। डर के कारण लड़की तुरंत अपने घर गयी, जहां उसने अपनी मां को घटना के बारे में बताया, जिसके बाद उसकी मां ने पुलिस में शिकायत दर्ज करायी।’’

उन्होंने बताया कि आरोपी पर भारतीय दंड संहिता की धारा 354 और बाल यौन अपराध संरक्षण (पॉक्सो) कानून की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्रिकेटSRH vs LSG: टॉप ऑर्डर के ढहने के बाद, हेनरिक क्लासेन और नीतीश रेड्डी ने शतकीय साझेदारी में जड़ी फिफ्टी

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारत अधिक खबरें

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां