लाइव न्यूज़ :

जल जीवन मिशन के तहत एक लाख गांवों, 50 हजार पंचायतों को नल के कनेक्शन मिले: सरकार

By भाषा | Updated: July 14, 2021 20:24 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 14 जुलाई जल शक्ति मंत्रालय ने बुधवार को कहा कि जल जीवन मिशन (जेजेएम) के तहत एक लाख गांवों और 50,000 से अधिक ग्राम पंचायतों में नल के पानी के कनेक्शन उपलब्ध कराये गये हैं।

मंत्रालय ने कहा कि कोविड-19 महामारी और लॉकडाउन के बावजूद, जल जीवन मिशन ने 23 महीनों के दौरान नल के पानी के 4.49 करोड़ कनेक्शन प्रदान किए और इन पंचायतों में प्रत्येक घर में नल के पानी की आपूर्ति करके 50,000 ग्राम पंचायतों को ‘हर घर जल’ बनाया।

मंत्रालय ने कहा, ‘‘जल जीवन मिशन ने आज 23 महीने की छोटी अवधि में पूरे भारत के एक लाख गांवों में हर घर में नल का पानी उपलब्ध कराकर एक मील का पत्थर पार कर लिया है।’’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 15 अगस्त, 2019 को शुरू किये गये इस मिशन का उद्देश्य सभी ग्रामीण घरों में नल के पानी के कनेक्शन प्रदान करना है। केंद्र ने इस व्यापक योजना के लिए 50,000 करोड़ रुपये आवंटित किए हैं।

इस महत्वाकांक्षी कार्यक्रम की शुरुआत पर, देश के 18.94 करोड़ ग्रामीण घरों में से केवल 3.23 करोड़ (17 प्रतिशत) के पास नल के पानी के कनेक्शन थे। अब 7.72 करोड़ (40.77 प्रतिशत) घरों में नल का पानी पहुंच गया है। गोवा, तेलंगाना, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और पुडुचेरी ने ग्रामीण क्षेत्रों में 100 प्रतिशत नल के पानी की आपूर्ति हासिल कर ली है।

मंत्रालय ने कहा, ‘‘वर्तमान में, 71 जिलों, 824 ब्लॉक, 50,309 ग्राम पंचायतों और 1,00,275 गांवों ने ‘हर घर जल’ का लक्ष्य हासिल कर लिया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

भारतSummer Special Trains 2026: गर्मियों की छुट्टियों के लिए रेलवे चला रहा है स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और टाइमिंग

भारत21वीं सदी की विकास यात्राः आइए, मिलकर नारी शक्ति को सशक्त करें?

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारत अधिक खबरें

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो