लाइव न्यूज़ :

महोबा के निलंबित पुलिस अधीक्षक पाटीदार पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित

By भाषा | Updated: June 4, 2021 19:47 IST

Open in App

महोबा (उप्र), चार जून महोबा जिले में एक क्रशर व्यवसायी की संदिग्ध परिस्थिति में गोली लगने से मौत के मामले में फरार चल रहे भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के निलंबित पुलिस अधीक्षक (एसपी) मणिलाल पाटीदार पर घोषित इनाम 50 हजार रुपये से बढ़ाकर शुक्रवार को एक लाख रुपये कर दिया गया है।

महोबा जिले के अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) राजेन्द्र कुमार गौतम ने बताया कि प्रयागराज रेंज के अपर पुलिस महानिदेशक (एडीजी) प्रेम प्रकाश ने महोबा के कबरई कस्बे के क्रशर व्यवसायी इन्द्रकांत त्रिपाठी की आत्महत्या मामले में पिछले आठ माह से फरार चल रहे महोबा के निलंबित पुलिस अधीक्षक (एसपी) मणिलाल पाटीदार के ऊपर घोषित इनाम 50 हजार रुपये से बढ़ाकर अब शुक्रवार को एक लाख रुपये कर दिया है।

उल्लेखनीय है कि सितंबर 2020 में महोबा में तत्कालीन पुलिस अधीक्षक मणिलाल पाटीदार के खिलाफ छह लाख रुपये की रिश्वत मांगे जाने संबंधी एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होने के कुछ घंटे बाद कबरई कस्बे के क्रशर व्यवसायी इन्द्रकांत त्रिपाठी संदिग्ध परिस्थिति में गोली लगने से अपनी कार में घायल पाए गए थे और बाद में कानपुर के एक अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गयी थी।

इस सिलसिले में पाटीदार के खिलाफ पहले हत्या की कोशिश का मुकदमा दर्ज हुआ था, लेकिन व्यवसायी की मौत के बाद यह हत्या की धारा-302 में बदल गया था। बाद में एसआईटी की जांच रिपोर्ट के आधार पर आत्महत्या के लिए बाध्य करने की धारा-306 आईपीसी भी जोड़ी गई थी। निलंबित पुलिस अधीक्षक पाटीदार मुकदमा दर्ज होने के बाद से ही फरार चल रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे