लाइव न्यूज़ :

एक लाख रुपये की जाली मुद्रा बरामद,तस्कर गिरफ्तार

By भाषा | Updated: June 1, 2021 17:28 IST

Open in App

प्रयागराज, एक जून विशेष कार्यबल (एसटीएफ) की प्रयागराज इकाई ने जाली भारतीय मुद्रा की तस्करी करने वाले गिरोह के एक सदस्य को मंगलवार को गिरफ्तार कर एक लाख रुपये की जाली मुद्रा बरामद की।

पुलिस उपाधीक्षक (एसटीएफ) नवेंदु कुमार ने बताया कि एसटीएफ को भारत-बांग्लादेश के सीमावर्ती क्षेत्रों से जाली मुद्रा को भारत के विभिन्न क्षेत्रों में भेजने की सूचना मिल रही थी।

उन्होंने बताया कि एसटीएफ की प्रयागराज टीम को मंगलवार को मुखबिर से सूचना मिली कि जाली मुद्रा के साथ एक व्यक्ति परेड मैदान स्थित रेलवे क्रासिंग के पास किसी व्यक्ति का इंतजार कर रहा है। इस सूचना पर कार्रवाई करते हुए टीम सुबह 9:20 बजे उक्त स्थान पर पहुंची और जाली मुद्रा के साथ उस व्यक्ति को गिरफ्तार किया।

उन्होंने बताया कि पूछताछ करने पर अभियुक्त रूपेश कुमार ने बताया कि वह जाली मुद्रा लेकर कल ही पश्चिम बंगाल से आया है। उसने बताया कि पश्चिम बंगाल के फरक्का में दीपक मंडल नाम के एक व्यक्ति ने 50 हजार रुपये असली भारतीय मुद्रा के बदले एक लाख रुपये की नकली मुद्रा दी थी।

पुलिस ने अभियुक्त के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 489बी, 489 सी के अंतर्गत मामला दर्ज कर लिया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत अधिक खबरें

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो