लाइव न्यूज़ :

काजल हत्याकांड में वांछित एक लाख रुपये का इनामी अपराधी पुलिस मुठभेड़ में ढेर

By भाषा | Updated: September 10, 2021 17:54 IST

Open in App

गोरखपुर (उप्र) 10 सितंबर गोरखपुर जिले के गगहा थाना क्षेत्र के गोबरहिया पुल के पास पुलिस ने काजल हत्याकांड में वांछित एक लाख रुपये के इनामी कथित बदमाश विजय प्रजापति को मुठभेड़ में मार गिराया। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार मुठभेड़ में मारा गया कथित अपराधी विजय प्रजापति हत्या के प्रयास, रंगदारी और लूट समेत कई आपराधिक मामलों में आरोपी था और जिले के गगहा थाना क्षेत्र के जगदीशपुर भलुआन गांव निवासी राजीव नयन की बेटी काजल सिंह की हत्या का मुख्य आरोपी था।

गोरखपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉक्टर विपिन ताडा ने बताया कि विजय की गतिविधियों के बारे में पुलिस की स्वाट, सर्विलांस और एसओजी टीम को बृहस्पतिवार को जानकारी मिली तो उसकी घेराबंदी की गई। गगहा थाना इलाके में जांच के दौरान पुलिस ने बाइक सवार दो लोगों को रोका तो उन्होंने पुलिस पर गोलियां चला दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी फायरिंग की जिसमें एक बदमाश घायल हो गया लेकिन दूसरा भागने में सफल रहा।

उन्होंने बताया कि घायल बदमाश को पुलिस ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गगहा पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान विजय प्रजापति के रूप में हुई है और उस पर एक लाख रुपये का इनाम था।

गौरतलब है कि पिछले 20 अगस्‍त को जगदीशपुर भलुआन में विजय प्रजापति ने पैसे के लिए राजीव नयन की पिटाई शुरू कर दी तो राजीव की बेटी काजल ने उसका वीडियो बनाना शुरू कर दिया। इस पर नाराज विजय ने काजल को गोली मार दी जिसकी उपचार के दौरान अस्पताल में मौत हो गई। विजय हिस्ट्रीशीटर था और देहरादून, बाराबंकी और गोरखपुर में हत्या के प्रयास, रंगदारी और लूट के एक दर्जन से अधिक मामलों में आरोपी था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह