लाइव न्यूज़ :

असम में भारतीय खाद्य निगम के चावल का एक लाख बोरा निजी गोदाम से जब्त

By भाषा | Updated: June 13, 2021 22:54 IST

Open in App

रंगिया (असम), 13 जून असम पुलिस ने एक घोटाले का पर्दाफाश करने का दावा करते हुये प्रदेश के कामरूप जिले के एक निजी गोदाम से भारतीय खाद्य निगम की मेघालय इकाई का एक लाख बोरा चावल उस वक्त जब्त कर लिया, जब उसे बेचने के लिये दोबारा पैक किया जा रहा था ।

एक गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस एवं जिला प्रशासन ने संयुक्त अभियान चला कर अनाज की इन बोरियों को बोको पुलिस थाना क्षेत्र में स्थित एक निजी कंपनी के गोदाम से जब्त कर लिया ।

वरिष्ठ अधिकारियों के अनुसार, नदियार पार के ग्रामीणों ने चावल के बोरे से लदे एक ट्रक की संदिग्ध गतिविधि देखी और पुलिस को सूचित किया, जिसके बाद इन अनियमितताओं का पता चला।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, ''हमने गोदाम से भारतीय खाद्य निगम के चावल की एक लाख बोरियां जब्त की हैं, प्रत्येक का वजन 50 किलो था । निजी कंपनी अपने ब्रांड नाम से इन चावलों की दोबारा पैकिंग कर रही थी और इसके बाद उसे मेघालय भेजा रहा था ।

पुलिस एवं प्रशासन की टीम ने गोदाम और स्थाानीय इलाकों से 13 ट्रकों को भी जब्त कर लिया, जिनका इस्तेमाल खाद्य सामग्री के परिवहन के लिये किया जा रहा था ।

असम में अधिकारियों ने बताया, ''हमारी प्रारंभिक जांच में हमने यह पाया है कि कंपनी इन चावलों की दोबारा पैकिंग करने के बाद इसे मेघालय में असम राइफल्स को भेज रही थी । वे इसे अन्य स्थानों पर भी भेज रहे थे ।''

उन्होंने कहा, ''इसमें निश्चित तौर पर एक कड़ी मौजूद है और अधिकारियों समेत कई लोगों के इस घोटाले में शामिल होने की आशंका है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे