लाइव न्यूज़ :

रेल पटरी पर दुर्घटना में एक श्रमिक की मौत, दो घायल

By भाषा | Updated: January 27, 2021 10:21 IST

Open in App

ठाणे, 27 जनवरी महाराष्ट्र में कल्याण के निकट बुधवार को पटरियों के रख रखाव के काम के दौरान 'ट्रैक रिलेइंग ट्रेन' (टीआरटी) मशीन में फंसने से एक श्रमिक की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए।

अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

मध्य रेलवे के एक अधिकारी ने बताया कि इसकी वजह से टीआरटी मशीन ने काम करना बंद कर दिया और ठाणे जिले के अम्बरनाथ से बदलापुर खंड के बीच ट्रेनों की आवाजाही रोकनी पड़ी।

कल्याण रेलवे पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना तड़के तीन बजकर 30 मिनट पर हुई।

कल्याण रेलवे पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि घटना तड़के लगभग साढ़े तीन बजे हुई जब ठेके पर काम कर रहे तीन मजदूर मशीन में फंस गए।

उन्होंने कहा कि एक मजदूर की घटनास्थल पर ही मौत हो गई और दो अन्य घायल मजदूरों को अस्पताल ले जाया गया।

मध्य रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी शिवाजी सुतार ने भी हादसे की पुष्टि करते हुए कहा कि एक मजदूर की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए।

उन्होंने कहा कि शव को बदलापुर स्थित ग्रामीण अस्पताल भेज दिया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं