लाइव न्यूज़ :

गहरी खाई में गिरने से एक मजदूर की मौत, पांच घायल

By भाषा | Updated: January 6, 2021 11:28 IST

Open in App

चित्रकूट (उप्र), छह जनवरी चित्रकूट जिले के भरतकूप क्षेत्र में पत्थर तोड़ते समय गहरी खाई में गिरने से एक मजदूर की मौत हो गयी और पांच अन्य लोग घायल हो गए।

पुलिस सूत्रों ने बुधवार को बताया कि मंगलवार की शाम कुछ मजदूर मोटे रस्से के सहारे पहाड़ पर चढ़कर पत्थर तोड़ने का काम कर रहे थे, इसी दौरान रस्सा टूट गया और छह मजदूर नीचे गहरी खाई में गिर गए, जिससे सिर और पेट में गंभीर चोट लगने से रामनरायन (35) की मौके पर मौत हो गयी और पांच अन्य मजदूर घायल हो गए।

उन्होंने बताया कि हादसे के बाद मजदूरों के परिजनों ने खदान पर काफी हंगामा किया।

उन्होंने बताया कि देर शाम शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया और घायल मजदूरों को इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सूत्रों ने बताया कि इस सिलसिले में खदान पट्टाधारक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

कर्वी सदर के उपजिलाधिकारी रामप्रकाश ने बताया कि जिलाधिकारी ने मामले में जांच के आदेश दिए हैं।

उन्होंने कहा कि मजदूरों ने पट्टाधारक पर सुरक्षा मानकों की अनदेखी करने का आरोप लगाया है, जिसकी जांच की जाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos