लाइव न्यूज़ :

झारखंड के पलामू में एक किलोग्राम गांजा बरामद, युवक गिरफ्तार

By भाषा | Updated: November 20, 2021 22:10 IST

Open in App

मेदिनीनगर (झारखंड), 20 नवंबर झारखंड के पलामू जिले के छत्तरपुर में शनिवार को पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर एक युवक को गिरफ्तार किया और उसके पास से दस हजार रुपये मूल्य का एक किलोग्राम गांजा बरामद किया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने आरोपी युवक पप्पू कुमार (27) को छतरपुर में गिरफ्तार किया। गिरफ्तार युवक हरिहरगंज थानान्तर्गत सुंङी मोहल्ले का रहने वाला है।

छत्तरपुर के थाना प्रभारी गौतम कुमार ने बताया कि युवक के पास से एक बाइक एवं एक मोबाइल फोन के अलावा 1500 रुपये नकद बरामद किये गये। उन्होंने बताया कि मामले में युवक से हुई पूछताछ के बाद बिहार के सीमावर्ती जिले औरंगाबाद के अंबा थानान्तर्गत महाराजगंज के दो व्यक्तियों रंजन कुमार गुप्ता और रॉकी कुमार के विरुद्ध भी मादक पदार्थ निषेध अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गयी है।

थाना प्रभारी ने बताया कि गिरफ्तार युवक आरोपी दोनों युवकों से गांजा लेकर छतरपुर आ रहा था। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है