लाइव न्यूज़ :

सड़क दुर्घटना में एक की मौत, दो गंभीर रूप से घायल

By भाषा | Updated: March 16, 2021 15:53 IST

Open in App

एटा, 16 मार्च उत्तर प्रदेश के एटा जनपद के देहात कोतवाली क्षेत्र के हिम्मतपुर गांव के निकट शादी में शामिल होने जा रहे मोटरसाइकिल सवारों को तेज रफ्तार डंफर ने टक्कर मार दी जिससे इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गयी जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गये। घायलों को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने इसकी जानकारी दी ।

थाना प्रभारी एन डी तिवारी ने बताया कि मंगलवार की सुबह सरानी गांव निवासी 50 वर्षीय राधेश्याम अपनी पत्नी गुड्डी देवी व परिवार के एक भतीजे हरदेव के साथ मोटर साइकिल से निगोहसन पुर गांव में शादी में शामिल होने जा रहे थे तभी हिम्मतपुर के निकट एक अज्ञात डंफर की चपेट में आ गये ।

उन्होंने बताया कि इस हादसे में राधेश्याम की मौत हो गई तथा उनकी पत्नी गुड्डी देवी और भतीजा हरदेव पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गये।

तिवारी ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है।

उन्होंने बताया कि घटना को अंजाम देने वाला डंफर चालक वाहन के साथ के मौके से फरार हो गया है पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह