लाइव न्यूज़ :

नेहरू प्लेस में सड़क हादसे में, एक की मौत, दो जख्मी

By भाषा | Updated: December 27, 2020 16:48 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 27 दिसंबर दक्षिण पूर्वी दिल्ली के नेहरू प्लेस इलाके में रविवार को एक टैम्पो और ट्रक के बीच हुई टक्कर में 55 वर्षीय शख्स की मौत हो गई।

पुलिस ने बताया कि उन्हें रविवार सुबह दुर्घटना के बारे में सूचना मिली।

उन्होंने बताया कि दोनों वाहन नेहरू प्लेस फ्लाईओवर पर कालका जी मंदिर की तरफ जाते हुए क्षतिग्रस्त हालत में मिले।

दक्षिण पूर्वी दिल्ली के पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) आरपी मीणा ने बताया, " नेब सराय इलाके के निवासी सूबेदार टैम्पो के क्षतिग्रस्त कैबिन में फंसे मिले। उन्हें एम्स ले जाया गया जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।"

टैम्पो में सवार जयचंद और शमशेर को भी घायल हालत में अस्पताल ले जाया गया है।

पुलिस ने बताया कि ट्रक चालक ने लापरवाही से अपना वाहन सड़क पर खड़ा कर दिया था, जिस वजह से यह टक्कर हुई।

पुलिस ने बताया कि एक चश्मदीद के बयान पर संबद्ध धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: एक क्लिक से जानें पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट, चेक करें अपने शहर के दाम

भारतAssembly Elections 2026: किसे मिलेगी सत्ता? असम, केरल और पुडुचेरी में जनता लिख रही है भविष्य; 4 मई को खुलेगा किस्मत का पिटारा

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

भारतराहुल सांकृत्यायन: घुमक्कड़ी ने जिन्हें महापंडित बनाया 

भारत अधिक खबरें

भारतAssembly elections 2026: केरल में 140, असम में 126 और पुडुचेरी में 30 सीट पर वोटिंग?, जानिए कब होंगे मतगणना

भारतSummer Special Trains 2026: गर्मियों की छुट्टियों के लिए रेलवे चला रहा है स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और टाइमिंग

भारत21वीं सदी की विकास यात्राः आइए, मिलकर नारी शक्ति को सशक्त करें?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?