लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में कार और टेंपो की टक्कर में एक व्यक्ति की मौत, तीन घायल

By भाषा | Updated: October 25, 2021 15:30 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 25 अक्टूबर राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के कालकाजी इलाके में तेज गति से जा रही एक कार और टेंपो की टक्कर में टेंपो चालक की मौत हो गयी जबकि एक बच्चे समेत तीन अन्य लोग घायल हो गये । पुलिस ने सोमवार को इसकी जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि मृत टेंपो चालक की पहचान राधे श्याम के रूप में की गयी है। उन्होंने बताया कि राधे को सिर में गंभीर चोट लगी और उसके बाद उसे ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

उन्होंने बताया कि यह घटना रविवार और सोमवार की दरम्यानी रात की है ।

पुलिस ने बताया कि आरोपी कार चालक की पहचान आदित्य खुराना (25) के रूप में की गयी है और उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना के दौरान वह नशे में था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारत अधिक खबरें

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा