लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में इमारत ढहने से एक व्यक्ति की मौत, तीन घायल

By भाषा | Updated: August 7, 2021 22:18 IST

Open in App

नयी दिल्ली, सात अगस्त उत्तर पूर्वी दिल्ली के नंद नगरी इलाके में शनिवार को दो मंजिला इमारत गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई और तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) के अधिकारियों ने बताया कि अपराह्न डेढ़ बजे के करीब नंद नंगरी के एक ऑटो बाजार में इमारत गिरने की जानकारी मिली। इसके बाद दमकल के छह वाहनों को घटनास्थल पर भेजा गया।

डीएफएस के निदेशक अतुल गर्ग ने बताया कि इमारत के भूतल पर दुकानें थीं। एक व्यक्ति को लोगों ने बाहर निकाला जबकि एक अन्य को अग्निशमन सेवा के कर्मियों ने बचाया।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्विटर पर बताया कि वह स्थिति की निगरानी कर रहे हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘ मकान गिरने का यह हादसा बेहद दुखद। राहत और बचाव के लिए हर संभव मदद पहुंचाई जा रही है। जिला प्रशासन के माध्यम से घटना पर मैं खुद लगातार नज़र बनाए हूं।’’

पुलिस ने बताया कि यह घर धनीराम का है, जो अपने परिवार के साथ यहां रहते हैं।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि घायलों में धनी राम (65), उनकी पत्नी अनारो देवी (65), राजकुमार (64) को जीटीबी अस्पताल ले जाया गया।

उन्होंने कहा कि नंद नगरी निवासी कांतिलाल को मलबे में फंसा पाया गया, जिसके बाद उसे निकालकर अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

अधिकारी ने कहा कि घटना के संबंध में कानूनी कार्रवाई शुरू की जा रही है।

पूर्वी दिल्ली नगर निगम (ईडीएमसी) की स्थायी समिति के अध्यक्ष बीर सिंह पंवार ने कहा कि उन्होंने और ईडीएमसी के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने घटना स्थल का दौरा किया और बचाव कार्य की कोशिश की।

पंवार ने कहा कि इमारत 10 साल से कुछ अधिक पुरानी थी, और ऐसा लगता है कि मकान मालिक ने ''भूतल के स्तर पर एक दरार होने के बावजूद कुछ अतिरिक्त निर्माण करने की कोशिश की थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे