हिमाचल प्रदेश भूस्खलन में एक व्यक्ति की मौत, बेटा घायल
By भाषा | Updated: December 1, 2021 21:35 IST2021-12-01T21:35:44+5:302021-12-01T21:35:44+5:30

हिमाचल प्रदेश भूस्खलन में एक व्यक्ति की मौत, बेटा घायल
शिमला, एक दिसंबर हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में बुधवार शाम भूस्खलन के बाद पत्थरों के एक कार से टकराने पर 30 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई और उसका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। राज्य आपदा प्रबंधन के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
घटना निचर तहसील के काचरंग गांव में हुई।
अधिकारी ने कहा कि नाथपा गांव के निवासी राजीव कुमार की दुर्घटना में मौत हो गई जबकि उनका बेटा आरव घायल हो गया है।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।