लाइव न्यूज़ :

खड़े ट्रक में बाइक टकराने से एक की मौत, एक की हालत गंभीर

By भाषा | Updated: December 13, 2020 21:18 IST

Open in App

चित्रकूट (उप्र), 13 दिसंबर जिले के रैपुरा थाना क्षेत्र में झांसी-मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग में देउंधा गांव के पास रविवार को सड़क किनारे खड़े ट्रक से एक बाइक टकरा गई, जिससे बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गयी और उसके ससुर गंभीर रूप से घायल हो गए।

रैपुरा थाना के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) सुशील चन्द्र शर्मा ने बताया कि रविवार को झांसी-मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग में देउंधा गांव के पास सड़क किनारे खड़े एक ट्रक से तेज रफ्तार बाइक टकरा गई, जिससे उसमें सवार बिसौंधा गांव निवासी श्रवण कुमार प्रजापति (35) की मौके पर ही मौत हो गयी और पीछे बैठे उसके ससुर शंकर (60) निवासी देवीपुर गांव गंभीर रूप से घायल हो गए।

उन्होंने बताया कि युवक अपने ससुर के साथ अपने गांव बिसौंधा जा रहा था तभी यह हादसा हो गया।

एसएचओ ने बताया कि पोस्टमॉर्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। घायल शंकर को इलाज के लिए प्रयागराज के अस्पताल भेजकर हादसे की जांच शुरू कर दी गयी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है