लाइव न्यूज़ :

जीप के पेड़ से टकराने से एक व्यक्ति की मौत, नौ घायल

By भाषा | Updated: June 21, 2021 16:48 IST

Open in App

बांदा (उप्र), 21 जून बांदा जिले के नरैनी कोतवाली क्षेत्र में सोमवार को एक जीप के पेड़ से टकराने के कारण एक व्यक्ति की मौत हो गयी और नौ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जिनमें आठ लोगों की हालत चिंताजनक है।

नरैनी कोतवाली की प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) सविता श्रीवास्तव ने बताया कि सोमवार को मुकेरा गांव के नजदीक एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो गाड़ी बिजली के खंभे से टकराने के बाद पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में पप्पू (42) की मौत हो गयी और नौ अन्य लोग घायल हुए हैं।

उन्होंने बताया कि घायलों में अर्जुन (20), अरविंद (20), नीरज (23), कुलदीप (21), कुबेर (9), लवकुश (28), नीरज (18) तथा चालक जयहिंद (35) की हालत बेहद चिंताजनक है। उन्हें पास के एक सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

एसएचओ ने बताया कि मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के टेढ़ी पुरवा गांव की बारात नरैनी क्षेत्र के मोहनपुरवा खलारी गांव गयी थी और वापस लौटते समय यह हादसा हुआ।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू