जम्मू कश्मीर के शोपियां में गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत

By भाषा | Updated: October 24, 2021 15:43 IST2021-10-24T15:43:54+5:302021-10-24T15:43:54+5:30

One killed in firing in Jammu and Kashmir's Shopian | जम्मू कश्मीर के शोपियां में गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत

जम्मू कश्मीर के शोपियां में गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत

श्रीनगर, 24 अक्टूबर जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में रविवार को आतंकवादियों और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के बीच गोलीबारी में कथित रूप से एक आम नागरिक की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

व्यक्ति की पहचान शाहिद अहमद के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया, ‘‘सुबह करीब साढ़े 10 बजे अज्ञात आतंकवादियों ने शोपियां में बाबापोरा में सीआरपीएफ की 178वीं बटालियन के नाका दल पर हमला किया।’’

उन्होंने बताया कि सीआरपीएफ ने गोलीबारी का जवाब दिया और ‘‘दोनों ओर से हुई गोलीबारी’’ में एक व्यक्ति की मौत हो गई।

पुलिस ने बताया कि आगे के विवरण की प्रतीक्षा की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: One killed in firing in Jammu and Kashmir's Shopian

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे