लाइव न्यूज़ :

जलालाबाद में मोटरसाइकिल के ईंधन टैंक में विस्फोट में घायल हुए व्यक्ति की मौत

By भाषा | Updated: September 16, 2021 15:25 IST

Open in App

चंडीगढ़, 16 सितंबर पंजाब के फाजिल्का जिले में मोटरसाइकिल के ईंधन टैंक में विस्फोट होने से गंभीर रूप से घायल हुए 22 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की एक टीम उस स्थान पर पहुंचेगी जहां विस्फोट हुआ था।

पुलिस ने बताया कि घटना बुधवार शाम की है जब फिरोजपुर निवासी बलविंदर सिंह अपने एक रिश्तेदार से मिलने जलालाबाद की पुरानी सब्जी मंडी से बैंक रोड की ओर जा रहा था।

उन्होंने बुधवार को बताया कि जब वह एक बैंक के पास पहुंचा, तो मोटरसाइकिल के ईंधन टैंक में विस्फोट हो गया, जिससे वह घायल हो गया।

उन्होंने बताया कि उसे फरीदकोट मेडिकल कॉलेज और अस्पताल रेफर किया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया।

पंजाब के पुलिस महानिरीक्षक (फिरोजपुर रेंज) जतिंदर सिंह औलख ने बृहस्पतिवार को पीटीआई-भाषा को बताया कि एनआईए की एक टीम जांच के लिए घटनास्थल का दौरा करेगी, जबकि चंडीगढ़ की एक फोरेंसिक टीम पहले से ही इसका विश्लेषण करने और नमूने एकत्र करने के लिए वहां मौजूद है।

उन्होंने बताया कि इलाके की घेराबंदी कर दी गई है और वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों का एक दल घटनास्थल पर मौजूद है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे