लाइव न्यूज़ :

बिजनौर में रबड़ फैक्ट्री में हुए हादसे में एक की मौत

By भाषा | Updated: June 20, 2021 14:12 IST

Open in App

बिजनौर, 20 जून उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में स्थित एक रबड़ फैक्ट्री में बॉयलर से निकली भांप से झुलसे तीन मजदूर में से एक की उपचार के दौरान मौत हो गयी जबकि दो की हालत स्थिर है।

बिजनौर के पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह ने रविवार को बताया कि बिजनौर-नगीना मार्ग पर देव रबड़ फैक्ट्री में 18 जून को बॉयलर से भांप निकलने से तीन मजदूर झुलस गये थे जिनमें से प्रभाष शर्मा की उपचार के दौरान मौत हो गयी जबकि सुरेश और वीर सिंह का स्थानीय अस्पताल में उपचार चल रहा है। चिकित्सकों के अनुसार उनकी हालत स्थिर है।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर मुकदमा कायम कराया जा रहा है तथा दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। उन्होंने बताया कि पीड़ितों की आर्थिक मदद व चिकित्सीय प्रबंध के लिए पुलिस प्रशासन की ओर से बेहतर व्यवस्था की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह