नवी मुंबई के एक स्याही कारखाने में भीषण आग लगने से एक की मौत

By भाषा | Updated: May 2, 2021 17:52 IST2021-05-02T17:52:44+5:302021-05-02T17:52:44+5:30

One killed in a fierce fire at an ink factory in Navi Mumbai | नवी मुंबई के एक स्याही कारखाने में भीषण आग लगने से एक की मौत

नवी मुंबई के एक स्याही कारखाने में भीषण आग लगने से एक की मौत

मुंबई, दो मई नवी मुंबई के तुर्भे में रविवार को स्याही बनाने के एक कारखाने में लगी भीषण आग में एक व्यक्ति की मौत हो गयी। दमकल विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि घटना सुबह अंबेडकर नगर इलाके में हुई।

उन्होंने कहा कि बालाजी पॉलीकोट नाम के इस कारखाने में प्रिंटिंग में इस्तेमाल की जाने वाली स्याही, मेटल कोटिंग और प्लास्टिक पैकेजिंग का निर्माण किया जाता है।

अधिकारी ने कहा, ''इमारत में भूतल के अलावा एक मंजिल है। नवी मुंबई दमकल विभाग को सुबह करीब आठ बजकर 15 मिनट पर अलर्ट कॉल आया। घटनास्थल पर करीब 12 दमकल वाहन और 10 से 12 पानी के टैंकर भेजे गए। आग को बुझाने में करीब आठ घंटे लग गए।"

उन्होंने बताया कि घटनास्थल पर एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ जिसकी अभी शिनाख्त नहीं हुई है। प्रारंभिक जांच से पता चला है कि मृतक कंपनी का एक कर्मचारी था।

अधिकारी ने कहा कि ऐसा लग रहा है कि आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: One killed in a fierce fire at an ink factory in Navi Mumbai

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे