लाइव न्यूज़ :

मोदी की रैली में जा रहे भाजपा कार्यकर्ताओं की बसों की टक्‍कर में एक की मौत, आठ घायल

By भाषा | Updated: December 18, 2021 21:09 IST

Open in App

हरदोई (उत्तर प्रदेश), 18 दिसंबर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की शनिवार को शाहजहांपुर में होने वाली सभा में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं को लेकर जा रही बसों की आपस में टक्‍कर होने से पार्टी के एक कार्यकर्ता की मौत हो गई और जबकि आठ अन्य घायल हो गए। घायलों में से चार लोगों को गंभीर चोटें आई हैं।

पुलिस के अनुसार, शनिवार को शाहबाद कोतवाली इलाके में भाजपा कार्यकर्ताओं को लेकर जा रही बसों में से एक का एक्सल अचानक टूट गया, जिसकी वजह से आगे चल रही बस को पीछे से आ रही बस ने टक्कर मार दी। हादसे में बस में सवार भारतीय जनता पार्टी के नौ कार्यकर्ताओं को चोटें आई जिनमें एक कार्यकर्ता की अस्‍पताल में मौत हो गई।

कार्यकर्ताओं और पुलिस ने सभी को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चार लोगों को हरदोई जिला अस्पताल भेज दिया गया।

हरदोई के नगर मजिस्‍ट्रेट सदानंद के अनुसार, जिला अस्पताल में बूथ स्तर के कार्यकर्ता रूपराम राजपूत (50) की मौत हो गयी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

क्रिकेटIPL 2026: समीर रिज़वी और रवि बिश्नोई शीर्ष पर, मौजूदा ऑरेंज और पर्पल कैप लीडर्स की सूची देखें

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?