मिलावटी ताड़ी पीने से एक की मौत, 143 बीमार

By भाषा | Updated: January 10, 2021 17:13 IST2021-01-10T17:13:19+5:302021-01-10T17:13:19+5:30

One killed by drinking adult toddy, 143 sick | मिलावटी ताड़ी पीने से एक की मौत, 143 बीमार

मिलावटी ताड़ी पीने से एक की मौत, 143 बीमार

हैदराबाद, 10 जनवरी तेलंगाना के विकराबाद जिले में कथित तौर पर मिलावटी ताड़ी का सेवन करने के बाद 55 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई और कई महिलाओं सहित 143 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि कुछ ग्रामीणों को मतली आ रही थी, उल्टियां हो रही थी, चक्कर आ रहे थे और कई बेहोश हो गए थे, जिसके बाद इन लोगों को शुक्रवार रात से जिले के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया।

अधिकारियों ने कहा कि उनमें से 17 का बहिरोगी के तौर पर इलाज किया गया जबकि अन्य की हालत स्थिर है ।

उन्होंने कहा कि व्यक्ति की मौत के सही कारणों का पोस्टमार्टम के बाद ही पता चल पाएगा और कहा कि अप्राकृतिक मौत का मामला दर्ज किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: One killed by drinking adult toddy, 143 sick

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे