लाइव न्यूज़ :

परिवारों के बीच हुई झड़प में एक की मौत, 4 घायल

By भाषा | Updated: July 2, 2021 20:16 IST

Open in App

कोटा (राजस्थान), दो जुलाई राजस्थान के बारां जिले के एक गांव में दो परिवारों को बीच हुई झड़प में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि चार अन्य घायल हो गए। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

यह घटना हनुवतखेड़ा गांव में हुई और पीड़ित की पहचान छोटूलाल प्रजापति (60) के तौर पर हुई है।

पुलिस ने बताया कि बृहस्पतिवार को रात 11 बजे प्रजापति के परिवार के एक सदस्य ने बचा हुआ खाना अपने घर के बाहर नाली में गिरा दिया और पड़ोसी परिवार ने इस पर आपत्ति जताई।

उन्होंने कहा कि इस बात को लेकर हुई बहस धीरे-धीरे हिंसक हो गई और दोनों परिवार ने एक दूसरे पर लाठी-पत्थरों से हमला शुरू कर दिया। पुलिस ने कहा कि प्रजापति और 50 वर्षीय एक महिला समेत इस दौरान झड़प में घायल हो गए।

अधिकारियों ने बताया कि प्रजापत को स्थानीय अस्पताल में ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार को सौंप दिया गया है।

इस मामले में दूसरे परिवार के चार सदस्य- मदन लाल, उसकी पत्नी मुलीबाई (50) और उनके बेटे चंद्रश्याव (30) और विक्रम (25) घायल हुए हैं जिन्हें स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मदनलाल को गंभीर चोट देखते हुए बारां जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

पुलिस ने अंता पुलिस थाने में इस संबंध में दोनों पक्षों की शिकायत पर भादंवि की प्रासंगिक धाराओं में मामला दर्ज किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: लावारिस बैग में मिले 50 डेटोनेटर, 15 जिलेटिन स्टिक, दोसर भवन चौक के पास विस्फोटक मिलने से मचा...

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर