लाइव न्यूज़ :

काला धन चोरी मामले के मास्टरमाइंड के पास से एक किलो सोना तथा जमीन के कागजात बरामद

By भाषा | Updated: August 3, 2021 13:49 IST

Open in App

नोएडा (उप्र), तीन अगस्त नोएडा के बहुचर्चित काला धन चोरी मामले के मास्टरमाइंड के पास से पुलिस ने एक किलोग्राम सोना तथा 65 लाख रुपये की जमीन के कागजात बरामद किए हैं।

अपर पुलिस उपायुक्त (जोन प्रथम) रणविजय सिंह ने बताया कि ग्रेटर नोएडा की एक सोसाइटी में हुए करोड़ों के काला धन और सोना चोरी मामले के मास्टरमाइंड गोपाल को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया था। नोएडा पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की और उसके पास से एक किलोग्राम सोना तथा 65 लाख रुपए कीमत की जमीन के कागजात बरामद किए।

उन्होंने बताया कि इस घटना में शामिल पंकज और शीतल अभी फरार हैं, पुलिस उनकी तलाश कर रही है। अपर उपायुक्त ने बताया कि पुलिस को पूछताछ में पता चला है कि गोपाल को काला धन व सोने के बारे में जानकारी काले धन के स्वामी किसलय पांडे के नौकर ने दी थी और इसके बाद उसने अपने साथियों के संग मिलकर इस घटना को अंजाम दिया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है