लाइव न्यूज़ :

बंगाल में सड़क हादसे में एक पत्रकार की मौत, एक घायल

By भाषा | Updated: January 22, 2021 12:49 IST

Open in App

कोलकाता, 22 जनवरी कोलकाता के अनवर शाह रोड पर शुक्रवार अल सुबह हुए एक सड़क हादसे में एक पत्रकार की मौत हो गई तथा दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि सोहम मलिक और मयूखरंजन घोष जिस मोटरसाइकिल पर सवार थे, वह फिसल गई और सड़क किनारे एक पेड़ से टकरा गई। हादसा तड़के करीब सवा चार बजे लेक गार्डन्स क्षेत्र में लॉर्ड्स मोर के निकट हुआ। इसमें मलिक की मौत हो गई और घोष गंभीर रूप से घायल हो गए।

दोनों पत्रकार एक नए समाचार चैनल के लिए काम करते थे।

अस्पताल के एक वरिष्ठ चिकित्सक ने बताया, ‘‘सोहम को यहां लाया गया लेकिन, तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। जबकि घोष एसएसकेएम अस्पताल के आईसीसीयू में भर्ती हैं और उनका उपचार चल रहा है। वह कोमा में हैं तथा उनकी हालत बहुत नाजुक है।’’

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह पता लगाया जा रहा है कि हादसा बाइक फिसलने की वजह से हुआ या फिर किसी वाहन ने उन्हें टक्कर मारी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी

भारतWest Bengal Polls 2026: ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से नामांकन दाखिल किया, जानें चुनावी समीकरण

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

क्रिकेटDC vs GT, IPL 2026: दिल्ली में बादलों का डेरा, जानें DC vs GT मैच में बारिश खेल बिगाड़ेगी या नहीं?

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारत अधिक खबरें

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच