लाइव न्यूज़ :

पलामू में अपराधियों की आपसी बमबाजी में एक जख्मी

By भाषा | Updated: November 12, 2020 13:00 IST

Open in App

मेदिनीनगर, 12 नवम्बर पलामू शहर थानान्तर्गत भट्ठी मोहल्ले में आपराधिक तत्वों के बीच बृहस्पतिवार को आपसी विवाद में हुई बमबाजी में एक व्यक्ति घायल हो गया।

प्रत्यक्षदर्शियो के अनुसार एक बाईक पर सवार दो युवक अचानक मोहल्ले में पहुंचे और गुड्डू खान (31) को निशाना बना कर उस पर बम फेंका और फरार हो गये । इस वारदात में गुड्डू गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद मोहल्ले के लोग उसे तत्काल मेदिनीराय चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल ले गये, जहां उसका इलाज किया जा रहा है ।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि बमबाजी की यह घटना आपसी रंजिश का नतीजा है । यह छोटू पासवान हत्या कांड से जुङ़ी है जिसकी हत्या पिछले साल हुई थी ।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि बमबाजी की घटना के बाद एक संदिग्ध को हिरासत में लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है।

इस बीच पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार ने पीटीआई-भाषा को बताया कि हमले में सुतली बम का प्रयोग किया गया है। मामले की जांच की जा रही है । विशेष विवरण की प्रतीक्षा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारत अधिक खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया