लाइव न्यूज़ :

नेपाली पुलिस की गोलीबारी में एक भारतीय की मौत

By भाषा | Updated: March 5, 2021 18:14 IST

Open in App

पीलीभीत, (उप्र) पांच मार्च उत्तर प्रदेश के पीलीभीत सीमा से लगने वाले नेपाल के कंचनपुर इलाके में मेला घूमने गये तीन भारतीयों पर नेपाली पुलिस की कथित गोलीबारी के बाद इलाला के दौरान एक युवक की मौत हो गयी। पुलिस ने इसकी जानकारी दी ।

पुलिस अधिक्षक जय प्रकाश यादव ने बताया कि मरने वाले युवक का शव नेपाल पुलिस के कब्जे में ही बताया गया है और वहीं नेपाली पुलिस ने तस्करी करने का आरोप लगाते हुए गोली चलाने की बात कही है । इस घटना की सूचना मिलने के बाद पीलीभीत पुलिस सीमा पर तैनात हो गई है।

पुलिस अधीक्षक जय प्रकाश यादव ने बताया कि हजारा थाना क्षेत्र के भूमिदान राघवपुरी टिल्ला चार गांव के रहने वाले गोविंद सिंह, गुरमीत सिंह और पप्पू सिंह नेपाल के कंचनपुर में लगने वाले मेले में गए थे। वहीं नेपाली पुलिस ने तीनों की घेराबंदी कर उन पर गोली चला दी ।

यादव ने बताया कि इस गोलीबारी में गोविंद सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। उन्होंने बताया कि स्थानीय प्राथमिक अस्पताल में इलाज के दौरान गोविंद सिंह (24) की मौत हो गयी ।

उन्होंने बताया कि मृतक के दो साथियों में से एक और घायल हुआ है, जिसके बारे में कोई सटीक जानकारी नही मिल पा रही है, तीसरा युवक के बारे में कहा जा रहा है कि वह भाग कर भारतीय सीमा में आ गया है ।

उन्होंने बताया कि सीमा पर शांति व्यवस्था है, फिर भी एहतियात के तौर पर पुलिस बल को तैनात किया गया है। नेपाल पुलिस के अधिकारियों से संपर्क बनाया जा रहा है और जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी। इस घटना के सम्बन्ध में मृतक के परिजनों से भी मिलके सही तथ्यों की जानकारी जुटाई जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos