लाइव न्यूज़ :

नेपाली पुलिस की गोलीबारी में एक भारतीय की मौत

By भाषा | Updated: March 5, 2021 20:05 IST

Open in App

पीलीभीत (उप्र), पांच मार्च उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले की सीमा से लगे नेपाल के कंचनपुर इलाके में मेला घूमने गये तीन भारतीयों पर नेपाली पुलिस की कथित गोलीबारी के बाद इलाज के दौरान एक युवक की मौत हो गयी। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

पुलिस अधीक्षक जय प्रकाश यादव ने बताया कि युवक का शव नेपाल पुलिस के कब्जे में ही है। वहीं, नेपाली पुलिस ने तस्करी का आरोप लगाते हुए गोली चलाने की बात कही है।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि हजारा थाना क्षेत्र के भूमिदान राघवपुरी टिल्ला चार गांव के रहने वाले गोविंद सिंह, गुरमीत सिंह और पप्पू सिंह नेपाल के कंचनपुर में लगे मेले में गए थे। नेपाली पुलिस ने तीनों की घेर कर उन पर गोली चला दी ।

यादव ने बताया कि इस गोलीबारी में गोविंद सिंह (24) गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय प्राथमिक चिकित्सालय में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी।

उन्होंने बताया कि मृतक के दो साथियों में से एक और घायल हुआ है, जिसके बारे में कोई सटीक जानकारी नही मिल पा रही है। वहीं, तीसरे युवक के बारे में कहा जा रहा है कि वह भाग कर भारतीय सीमा के अंदर आ गया है।

उन्होंने बताया कि सीमा पर स्थिति शांतिपूर्ण है, फिर भी एहतियात के तौर पर पुलिस बल को तैनात किया गया है। नेपाल पुलिस के अधिकारियों से संपर्क किया जा रहा है और जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी। साथ ही, घटना के सम्बन्ध में मृतक के परिजनों से भी तथ्य जुटाए जा रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टप्रेमी-प्रेमिका को खंभे से बांधकर लाठियों से पीटा, गालियां दी और सरेआम किया अपमानिन, स्थानीय वार्ड सदस्य की भूमिका अहम?

भारत9100000 मतदाताओं के नाम मतदाता सूचियों से हटाए?, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा- सत्ता के लिए बीजेपी पागल हुई?, चुनाव हम ही जीतेंगे

कारोबारDisney Layoffs: आर्थिक अनिश्चितता के बीच डिज़्नी 1,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की तैयारी में

ज़रा हटकेकोल्ड ड्रिंक और बिस्किट की दुकान से इश्क?,  जेवरात और 20000 रुपये लेकर फरार, मां और बेटी को लेकर प्रेमी मुकेश चौधरी-भोला चौधरी फरार

क्राइम अलर्टAMU हॉस्टल में रेड के दौरान पुलिस ने जिंदा कारतूस, नकली नोट और कई आपत्तिजनक सामान बरामद किए

भारत अधिक खबरें

भारतकौन बनेगा बिहार में मुख्यमंत्री?, सम्राट चौधरी के समर्थन में लगे पोस्टर को भाजपा के लोगों ने फाड़ा?, वीडियो

भारतबारामती उपचुनावः निर्विरोध जीतेंगी महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार?, कांग्रेस उम्मीदवार आकाश मोरे ने नाम वापस लिया?

भारतसम्राट चौधरी हो सकते हैं बिहार के अगले मुख्यमंत्री, नीतीश कुमार अगले हफ़्ते देंगे इस्तीफ़ा

भारतWest Bengal Elections 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों से पहले PM मोदी की 6 अहम गारंटियां, VIDEO

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण की उल्टी गिनती?, दिल्ली पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, 10 अप्रैल को दोपहर 12 बजकर 15 मिनट पर राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेंगे