लाइव न्यूज़ :

नेपाल पुलिस की गोलीबारी में एक भारतीय की मौत

By भाषा | Updated: March 5, 2021 19:24 IST

Open in App

पीलीभीत (उत्तर प्रदेश) पांच मार्च उत्तर प्रदेश में पीलीभीत जिले की सीमा से लगने वाले नेपाल के कंचनपुर इलाके में बृहस्पतिवार को मेला घूमने गये तीन भारतीयों पर नेपाल पुलिस की कथित गोलीबारी के बाद इलाज के दौरान उनमें से एक युवक की मौत हो गयी।

उक्त घटना की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि घटना के बाद सीमा पर तनाव के मद्देनजर आसपास के थानों को सतर्क किया गया है। पीलीभीत के जिलाधिकारी पुलकित खरे और पुलिस अधीक्षक जयप्रकाश ने घटनास्थल का निरीक्षण कर युवक का शव घर लाने के लिए नेपाली अधिकारियों से संपर्क किया है।

पुलिस अधीक्षक जय प्रकाश यादव ने शुक्रवार को बताया कि युवक का शव अभी भी नेपाल पुलिस के कब्जे में ही है। नेपाल पुलिस ने युवकों पर तस्करी का आरोप लगाते हुए गोली चलाने की बात कही है। घटना की सूचना मिलने के बाद पीलीभीत पुलिस सीमा पर तैनात की गई है।

यादव ने बताया कि हजारा थाना क्षेत्र के भूमिदान राघवपुरी टिल्ला चार गांव के रहने वाले गोविंद सिंह, गुरमीत सिंह और पप्पू सिंह नेपाल के कंचनपुर में लगने वाले मेले में गए थे। वहीं नेपाल पुलिस ने तीनों की घेराबंदी कर उन पर गोलियां चलायीं।

उन्होंने बताया कि इस गोलीबारी में गोविंद सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। उन्होंने बताया कि नेपाल के एक प्राथमिक अस्पताल में इलाज के दौरान सिंह (24) की मौत हो गयी।

यादव ने बताया कि गुरमीत सिंह के बारे में कोई सटीक जानकारी नहीं मिल पा रही है।

उन्होंने बताया कि वहीं घटना में गंभीर रूप से घायल पप्पू सिंह खुद से भागकर भारतीय सीमा में आया। उसे पहले लखीमपुर खीरी जिले के पलिया अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां से उसे शुक्रवार को इलाज के लिए लखनऊ अस्पताल रेफर कर दिया गया।

उन्होंने बताया कि सीमा पर फिलहाल शांति है, फिर भी एहतियात के तौर पर पुलिस बल तैनात किया गया है। नेपाल पुलिस के अधिकारियों से संपर्क में हैं और जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी। इस घटना के सम्बन्ध में मृतक के परिजनों से मिलकर सही तथ्यात्मक जानकारी जुटाई जा रही है।

एसपी ने कहा कि शव सौंपने के लिए नेपाली अधिकारियों से संपर्क किया गया है और उनके साथ बैठकें की जा रही हैं। हालांकि नेपाली अधिकारी इसे तस्करी का मामला करार दे रहे हैं लेकिन स्थानीय लोगों का कहना है कि मामूली बहस के बाद गोलीबारी हुई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटDC vs GT, IPL 2026: दिल्ली में बादलों का डेरा, जानें DC vs GT मैच में बारिश खेल बिगाड़ेगी या नहीं?

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

भारत अधिक खबरें

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब