लाइव न्यूज़ :

हर चार नागरिकों में एक ने कहा कि स्थानीय प्रशासन/कंपनियों ने कोविड टीकाकरण अनिवार्य किया :सर्वेक्षण

By भाषा | Updated: November 13, 2021 16:41 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 13 नवंबर एक हालिया सर्वेक्षण में पाया गया कि हर चार में से एक से अधिक नागरिकों का कहना है कि देश में कोविड-19 टीकाकरण स्वैच्छिक होने के बाद भी उनके स्थानीय प्रशासन, कंपनियों एवं एसोसिएशनों ने इसे अनिवार्य कर दिया है।

‘लोकल सर्किल्स’ के इस सर्वेक्षण में भारत के 328 जिलों से 36000 लोगों की राय ली गयी, जिस दौरान 26 फीसद लोगों ने बताया कि स्थानीय प्रशासन ने उनके जिले में कुछ या सभी बाशिंदों के लिए कोविड-रोधी टीका लेना अनिवार्य कर दिया।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने आठ अक्टूबर को बंबई उच्च न्यायालय की गोवा पीठ में जवाबी हलफनामे के माध्यम से कहा था कि ‘‘कोविड-19 को लेकर टीकाकरण सामाजिक दायित्व का विषय है और यह व्यापक जनहित में है।’’

उसने कहा था, ‘‘ देश तथा कोविड-19 महामारी के खिलाफ मानवता के संघर्ष में योगदान देने के इच्छुक जिम्मेदार नागरिक के तौर पर यह स्वाभाविक है कि समुदाय में हर व्यक्ति कोविड-19 के विरूद्ध टीका लगवाये, लेकिन इसका मतलब कदापि नहीं है कि हर व्यक्ति को उसकी इच्छा के विरूद्ध टीकाकरण के लिए बाध्य किया जाए।’’

सर्वेक्षण के अनुसार 29 फीसद लोगों ने कहा कि उनके इलाके में कॉलोनी/ सोसायटी/ बाजार जैसे एसोसिएशनों ने वैसे कुछ या सभी लोगों के लिए कोविड-19 टीकाकरण का प्रमाणपत्र दिखाना अनिवार्य कर दिया, जो वहां रहते हैं या आते-जाते हैं।

सर्वेक्षण के मुताबिक, करीब 40 फीसद लोगों ने कहा कि उनके या उनके परिवार के सदस्यों के नियोक्ताओं ने कोविड-19 रोधी टीकाकरण अनिवार्य कर दिया, जबकि अन्य 13 फीसद का कहना था कि नियोक्ता ने बिना स्पष्ट निर्देश देते हुए इसे अनिवार्य कर दिया है।

इस सर्वेक्षण में शामिल होने वालों में 66 फीसद पुरुष और 34 फीसद महिलाएं थीं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos