लाइव न्यूज़ :

‘क्रिप्टोकरेंसी’ के जरिये सौ करोड़ रु का धन शोधन करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, चार गिरफ्तार

By भाषा | Updated: November 8, 2021 20:08 IST

Open in App

कन्नूर (केरल), आठ नवंबर केरल पुलिस ने सोमवार को कहा कि उसने ‘क्रिप्टोकरेंसी’ के माध्यम से धन शोधन में लिप्त एक गिरोह का भंडाफोड़ कर इस संबंध में चार लोगों को गिरफ्तार किया है।

कन्नूर के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी पी पी सदानंदन ने बताया कि मुहम्मद रियास, सी शफीक, मुनव्वर अली और मुहम्मद शफीक को ‘क्रिप्टोकरेंसी’ के जरिये निवेशकों को करोड़ों रुपये का चूना लगाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस ने कहा कि गिरोह का सरगना निषाद फरार है। कन्नूर के सहायक पुलिस आयुक्त सदानंदन ने कहा कि आरोपी ने कथित तौर पर बेंगलूर स्थित एक फर्जी कंपनी के नाम पर वेबसाइट बनाई और क्रिप्टोकरेंसी के जरिये दो से आठ प्रतिशत तक का लाभांश देने का प्रलोभन देकर अपने ग्राहकों को सौ करोड़ रुपये का चूना लगाया। पुलिस के अनुसार निषाद इस समय पश्चिम एशिया में है।

उसे धन शोधन के एक मामले में पहले मलप्पुरम पुलिस ने गिरफ्तार किया था लेकिन बाद में वह जमानत पर छूटने के बाद फरार हो गया। पुलिस ने कहा कि कन्नूर जिले से अब तक केवल एक शिकायत प्राप्त हुई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित