लाइव न्यूज़ :

जींद के जिला कारागार में सवा सौ बंदी भूख हड़ताल पर

By भाषा | Updated: October 30, 2021 19:08 IST

Open in App

जींद, 30 अक्टूबर हरियाणा के जींद में जिला कारागार में तीन कुख्यात अपराधियों को बिल्कुल अलग-थलग रखे जाने परप शनिवार को लगभग सवा सौ बंदियों ने रोषस्वरूप भूख हड़ताल शुरु कर दी।

कैदियों की मांग है कि इन तीनों बंदियों को बाहर निकाला जाए और जेल वार्डन के खिलाफ कार्रवाई की जाए।

बताया जाता है कि 27 अक्टूबर को जेल कर्मियों तथा बंदियों के बीच गतिरोध उस समय शुरु हुआ जब जेल वार्डन और तीन बंदियों के बीच कहासुनी हो गई। जेल सूत्रों के अनुसार जेल वार्डन ने तीनों बंदियों को शाम को प्रार्थना के लिए प्रांगण में आने को कहा था लेकिन उन्होंने ऐसा करने मना कर दिया। इसी बात पर उनकी वार्डन के साथ कहासुनी हुई। अगली सुबह योग के दौरान भी इन तीनों बंदियों ने योग करने से मना कर दिया। इस पर जेल में व्यवस्था बनाए रखने के लिए तीनों बंदियों को बिल्कुल अलग-थलग कर दिया गया।

सूत्रों के अनुसार अन्य बंदियों ने तीनों को बाहर निकालने की अपील की। जब उन्हें बाहर नहीं निकाला गया तो शुक्रवार शाम को बैरक के बंदियों ने खाना छोड़ दिया। बंदियों ने जेल प्रशासन से साफ कहा कि जब तक इन तीनों बंदियों को बाहर नहीं निकाला जाता तब तक वे खाना नहीं खाएंगें।

सूत्रों के अनुसार शनिवार को भी बैरक के बंदियों ने खाना नहीं खाया। बताया जाता है कि उस बैरक में 200 बंदी है, जिन्होंने खाना छोड़ रखा है।

जेल उपाधीक्षक सचिन ने बताया कि तीनों बंदियों ने वार्डन के साथ दुर्व्यवहार किया है जिस पर उन्हें बैरक से अलग कर रख दिया गया। तीनों बंदियों पर गंभीर प्रकृति के काफी मामले दर्ज हैं। नियम सभी बंदियों तथा कैदियों पर लागू होते हैं।

उन्होंने कहा कि बैरक के सभी बंदियों ने खाना नहीं छोड़ा है, बस कुछ ने ऐसा किया है, व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस प्रकार के कदम उठाए जाने भी जरूरी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह