लाइव न्यूज़ :

जिद है एक सूर्य उगाना है, एक भारत नया बनाना है : योगी आदित्‍यनाथ

By भाषा | Updated: November 21, 2021 14:44 IST

Open in App

लखनऊ, 21 नवंबर उत्तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ अपनी तस्वीरें ट्विटर पर साझा करते हुए कहा है कि ‘जिद है एक सूर्य उगाना है-एक भारत नया बनाना है।’’

पुलिस महानिदेशकों के सम्मेलन में शामिल होने आए प्रधानमंत्री मोदी शुक्रवार रात से ही लखनऊ प्रवास पर हैं और राजभवन में ठहरे हैं। मुख्‍यमंत्री आदित्‍यनाथ ने राजभवन में प्रधानमंत्री के साथ की अपनी दो तस्‍वीरें रविवार को ट्विटर पर साझा की हैं। दोनों तस्‍वीरों में प्रधानमंत्री मुख्‍यमंत्री के कंधे पर हाथ रखे हुए कुछ समझाने के अंदाज में नजर आ रहे हैं और योगी-मोदी के कदम आगे की ओर बढ़ रहे हैं।

इन तस्‍वीरों के साथ मुख्यमंत्री ने ट्विटर पर लिखा है, ‘‘हम निकल पड़े हैं प्रण करके, अपना तन-मन अर्पण करके, जिद है एक सूर्य उगाना है, अम्बर से ऊंचा जाना है, एक भारत नया बनाना है।’’ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्‍यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने इस ट्वीट को पुन: ट्वीट करते हुए कहा कि ‘‘प्रचंड विजय की ओर बढ़ते कदम।’’

गौरतलब है कि 403 विधानसभा सीटों वाले उत्‍तर प्रदेश में अगले वर्ष की शुरुआत में चुनाव होना है और सत्तारूढ़ दल भाजपा ने इस बार भी 300 से अधिक सीटें जीतने का लक्ष्य निर्धारित किया है। वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने सहयोगियों समेत 325 सीटों पर विजय प्राप्त की थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारत अधिक खबरें

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा