लाइव न्यूज़ :

मुख्यमंत्री बनने के लिए मूल्य आधारित राजनीति करनी पड़ती है: गहलोत

By भाषा | Updated: March 4, 2021 20:49 IST

Open in App

जयपुर, चार मार्च राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पिछले साल उनकी सरकार को अस्थिर किए जाने के प्रयासों पर एक बार फिर कटाक्ष करते हुए बृहस्पतिवार को विधानसभा में कहा कि मुख्यमंत्री बनने के लिए मूल्य आधारित राजनीति करनी पड़ती है।

गहलोत वित्त वर्ष 2021 22 के बजट भाषण पर चर्चा का जवाब दे रहे थे। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों की खरीद फरोख्त रोकने के लिए राजीव गांधी दल-बदल कानून लाए थे जिसे बाद में और मजबूत किया गया।

अपनी बात को जारी रखते हुए गहलोत ने सामने बैठे भाजपा विधायकों की ओर देखते हुए कहा, ‘‘आपकी पार्टी के लोगों ने भैरोंसिंह शेखावत की तत्कालीन सरकार गिराने का दोबारा प्रयास किया। लेकिन हमने कहा कि हम इन बातों में नहीं पड़ते।’’

गहलोत ने कहा, ‘‘जिंदगी में मुख्यमंत्री बनने के लिए मूल्य आधारित राजनीति करनी पड़ती है कोई ऐसे मुख्यमंत्री नहीं बनता है। अगर आप मूल्य आधारित राजनीति नहीं करोगे तो मुख्यमंत्री नहीं बन पाओगे।’’

उल्लेखनीय है कि पिछले साल गहलोत की सरकार उस समय संकट में आ गयी थी जबकि तत्कालीन उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट सहित कांग्रेस के कुछ विधायकों ने बागी रुख अपना लिया। हालांकि बाद में कांग्रेस आलाकमान के हस्तक्षेप से मामला सुलझ गया और गहलोत सरकार ने सदन में बहुमत साबित किया। गहलोत इसको लेकर बार बार भाजपा के नेताओं विशेषकर गृहमंत्री अमित शाह पर निशाना साधते रहते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे