लाइव न्यूज़ :

स्कूल में करंट लगने से एक छात्रा की मौत, आठ अन्य छात्राएं झुलसीं

By भाषा | Updated: March 19, 2021 22:59 IST

Open in App

दरभंगा-पटना, 19 मार्च बिहार के दरभंगा जिले के जाले स्थित एक उच्च माध्यमिक विद्यालय में करंट लगने से एक छात्रा की मौत हो गयी जबकि आठ अन्य छात्राएं झुलस गयीं।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस हादसे पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए शुक्रवार को अपने शोक संदेश में शुक्रवार को कहा कि यह घटना दुखद है। वे इस घटना से दुखी हैं।

मुख्यमंत्री द्वारा मृतक छात्रा के परिजन को अविलंब 04 लाख रूपये का अनुग्रह अनुदान देने के निर्देशे के आलोक में दरभंगा जिलाधिकारी द्वारा मृतक छात्रा के परिजन को उक्त राशि वाला चेक प्रदान कर दिया गया है।

मुख्यमंत्री ने इस दुखद घटना में सभी झुलसी छात्राओं के निःशुल्क इलाज की समुचित व्यवस्था करने के भी निर्देश दिये हैं। साथ ही उनके शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है।

जख्मी छात्राओं का इलाज जाले रेफरल अस्पताल में चल रहा है।

दरभंगा से प्राप्त जानकारी के मुताबिक उक्त स्कूल के लोहे के गेट में बिजली के एक तार के जरिए अचानक करंट आ जाने से उसकी चपेट में आकर कक्षा एक की छात्रा चंचल कुमारी (8) की शुक्रवार को मौके पर ही मौत हो गई।

डीडीसी सह प्रभारी जिलाधिकारी तनय सुल्तानिया ने कहा की घटना की जांच की जा रही है और जांच उपरांत दोषियों पर कार्रवाई की जायेगी।

इस मामले में लापरवाही बरतने पर जाले प्रखंड विकास पदाधिकारी राजेश कुमार ने देर शाम स्कूल के 6 शिक्षकों को निलंबित कर दिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग