मुंबई की एक चॉल में गैस सिलेंडर विस्फोट से लगी आग में एक लड़की की मौत, पांच घायल

By भाषा | Updated: November 25, 2020 00:55 IST2020-11-25T00:55:00+5:302020-11-25T00:55:00+5:30

One girl dead, five injured in a gas cylinder explosion fire in a Chawl in Mumbai | मुंबई की एक चॉल में गैस सिलेंडर विस्फोट से लगी आग में एक लड़की की मौत, पांच घायल

मुंबई की एक चॉल में गैस सिलेंडर विस्फोट से लगी आग में एक लड़की की मौत, पांच घायल

मुंबई, 24 नवंबर मुंबई की एक चॉल में मंगलवार रात गैस सिलेंडर में विस्फोट होने के बाद आग लगने की घटना में 15 वर्षीय लड़की की मौत हो गई और आठ वर्षीय एक लड़के सहित पांच अन्य लोग घायल हो गए। नगर निगम के अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि उपनगरीय साकीनाका के जरीमारी इलाके में स्थित 'चॉल' में रात साढ़े नौ बजे के करीब यह सिलेंडर विस्फोट हुआ।

अधिकारियों के अनुसार, विस्फोट से भड़की आग में चार बच्चे और दो महिलाएं घायल हो गईं।

उन्होंने बताया कि सभी को घाटकोपर के राजावाड़ी अस्पताल में ले जाया गया, जहां बुरी तरह से घायल 15 वर्षीय लड़की अल्मास को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

उन्होंने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: One girl dead, five injured in a gas cylinder explosion fire in a Chawl in Mumbai

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे