लाइव न्यूज़ :

भरूच में एक फैक्ट्री में आग लगी, दो की मौत, पांच लापता

By भाषा | Updated: February 23, 2021 20:19 IST

Open in App

भरूच, 23 फरवरी गुजरात के भरूच जिले में एक रसायन फैक्ट्री में विस्फोट के बाद लगी भीषण आग में दो कर्मचारियों की मौत हो गई और 23 अन्य जख्मी हो गए तथा पांच लापता हैं।

पुलिस निरीक्षक पी एच वसावा ने बताया कि यूनाइटेड फॉस्फोरस लिमिटेड की संयंत्र में देर रात करीब दो बजे विस्फोट के बाद आग लगी।

स्थानीय सूत्रों ने बताया कि बॉयलर में विस्फोट हुआ जबकि पुलिस अधिकारी ने यह नहीं बताया कि धमाका कैसे हुआ और कहा कि जांच जारी है।

सूत्रों ने बताया कि झगड़िया औद्योगिक क्षेत्र में स्थित इस फैक्ट्री में दवाइयों में इस्तेमाल होने वाले रसायनों का उत्पादन होता है।

वसावा ने बताया, " फैक्ट्री के अंदर मलबे में से अबतक दो शव बरामद किए गए हैं। लापता पांच अन्य की तलाश जारी है।"

उन्होंने बताया कि आग में 23 कर्मचारी जख्मी हुए हैं, जिनमें से नौ को अस्पताल में भर्ती किया गया है।

अधिकारी ने बताया कि धमाका इतना जोरदार था कि उसे घटनास्थल से काफी दूरी पर मौजूद लोगों ने भी सुना।

उन्होंने बताया कि मौके पर दमकल की करीब 15 गाड़ियां भेजी गई हैं और आग पर सुबह साढे छह बजे तक काबू पा लिया गया।

राज्य के श्रम एवं रोजगार विभाग ने संयंत्र को बंद करने का आदेश जारी किया है और कहा है कि वह सभी सुरक्षा पहलुओं का जायज़ा लेगा।

विभाग ने एक विज्ञप्ति में बताया कि उसने फैक्ट्री के मालिक को मृतक कर्मियों के परिजनों को मुआवजा देने का आदेश दिया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos