लाइव न्यूज़ :

राकांपा का एक धड़ा एलडीएफ से निकला, यूडीएफ में शामिल होगा

By भाषा | Updated: February 13, 2021 23:37 IST

Open in App

कोच्चि, 13 फरवरी केरल में विधानसभा चुनाव से पहले प्रदेश में सत्तारूढ़ एलडीएफ को झटका देते हुए राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के एक धड़े ने माकपा नीत गठबंधन से अपना रास्ता अलग करने एवं कांग्रेस नीत यूडीएफ में शामिल होने का फैसला किया है ।

राकांपा के इस धड़े की अगुवाई कर रहे विधायक मणि सी कप्पन ने कहा कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रमेश चेनिथला की अगुवाई में निकाली जा रही ‘एश्वर्य केरल’ यात्रा रविवार को जब उनके विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र काट्टायम जिले के पाला में पहुंचेगी तो वह इसमें शामिल होंगे ।

कप्पन ने 2019 में हुए विधानसभा उपचुनाव में एलडीएफ उम्मीदवार के रूप में पाला से जीत दर्ज की थी।

उन्होंने दावा किया कि उन्हें सात जिला अध्यक्षों एवं प्रदेश के नौ पदाधिकारियों का समर्थन प्राप्त है।

पाला विधानसभा सीट केरल कांग्रेस (एम) को दिए जाने की खबरों के बीच कप्पन ने प्रदेश के एलडीएफ नेतृत्व के खिलाफ विद्रोह किया है। केरल कांग्रेस (एम) के अध्यक्ष जोस के मणि हाल ही में यूडीएफ से दशकों का अपना नाता तोड़ कर सत्तारूढ़ गठबंधन में शामिल हुए हैं ।

कप्पन ने संवाददाताओं से बातचीत में उम्मीद जताई कि यूडीएफ उनके धड़े को गठबंधन में शामिल कर लेगा।

रांकपा के प्रतिद्वंद्वी धड़े की अगुवाई करने वाले केरल के परिवहन मंत्री ए के ससींद्रन ने यूडीएफ में शामिल होने के कप्पन के फैसले की आलोचना की है।

हालांकि, राकांपा के राष्ट्रीय नेतृत्व ने इसपर कोई टिप्पणी नहीं की है ।

कप्पन का यूडीएफ में स्वागत करते हुए चेन्निथला ने इडुक्की में कहा कि कप्पन के विपक्षी गठंधन में शामिल होने के फैसले से यूडीएफ को विधानसभा चुनाव में मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि उन्हें यूडीएफ के उम्मीदवार के तौर पर पाला से मैदान में उतारा जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

भारत अधिक खबरें

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब