लाइव न्यूज़ :

वायरस के डेल्टा स्वरूप पर 70 प्रतिशत प्रभावी है एक खुराक वाला स्पूतनिक लाइट टीका: आरडीआईएफ

By भाषा | Updated: October 13, 2021 20:42 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 13 अक्टूबर रशियन डायरेक्ट इन्वेस्टमेंट फंड (आरडीआईएफ) और गैमेलिया सेंटर ने बुधवार को कहा कि स्पूतनिक लाइट की एक खुराक वाला टीका पहले तीन महीने में कोरोना वायरस के डेल्टा स्वरूप से संक्रमण के खिलाफ 70 प्रतिशत प्रभाव दिखाता है।

आरडीआईएफ ने एक बयान में कहा कि गैमेलिया सेंटर ने डेल्टा स्वरूप के खिलाफ स्पूतनिक लाइट टीके के प्रभाव का विश्लेषण करते हुए एक लेख मेडआरएक्सआईवी प्रीप्रिंट सर्वर फॉर हेल्थ साइंसेज को दिया है।

बयान के अनुसार विश्लेषण 28,000 प्रतिभागियों से प्राप्त आंकड़ों पर आधारित था जिन्हें स्पूतनिक लाइट की एक खुराक दी गयी थी। उनकी तुलना टीका नहीं लगवाने वाले 56 लाख लोगों के समूह से की गयी। अध्ययन में इस्तेमाल आंकड़े जुलाई 2021 में मॉस्को में एकत्रित किये गये थे।

आरडीआईएफ ने कहा, ‘‘टीका 60 साल से कम उम्र के लोगों में 75 प्रतिशत से अधिक प्रभावी है। स्पूतनिक लाइट गंभीर बीमारी और अस्पताल में भर्ती होने के मामलों में भी अत्यधिक प्रभाव दिखाता है।’’

एक खुराक वाले स्पूतनिक लाइट टीके को 15 से अधिक देशों में मंजूरी प्राप्त है और 30 अन्य देशों में इसके पंजीकरण की प्रक्रिया चल रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह