लाइव न्यूज़ :

गोवा की 90 फीसदी आबादी को दी गई कोविड-19 रोधी टीके की एक खुराक: सावंत

By भाषा | Updated: August 15, 2021 13:25 IST

Open in App

पणजी, 15 अगस्त गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने रविवार को यहां स्वतंत्रता दिवस के अपने संबोधन में दावा किया कि गोवा टीका लेने के लिए उपयुक्त आयु वर्ग में आने वाली अपनी 90 प्रतिशत आबादी को टीके की एक खुराक देने वाला देश का पहला राज्य बन गया है।

सावंत ने यह भी घोषणा की कि राज्य के लोगों को अगले महीने से प्रति माह 16,000 लीटर नल का पानी मुफ्त में मुहैया कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि उन्हें विश्वास है कि मोपा अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे के पहले चरण का कार्य अगले साल 15 अगस्त को पूरा हो जाएगा और इसे चालू कर दिया जाएगा।

मौजूदा कोविड-19 टीकाकरण अभियान का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि राज्य में टीके की खुराक लेने के लिए उपयुक्त उम्र के दायरे में आनेवाली पूरी आबादी को टीके की पहली खुराक जल्द ही मिल जाएगी।

सावंत ने पणजी में राज्य स्तरीय एक समारोह में कहा, ‘‘मुझे यह घोषणा करते हुए गर्व हो रहा है कि गोवा अपनी 90 प्रतिशत आबादी को पहली खुराक देने वाला पहला राज्य बन गया।’’

उन्होंने कहा कि राज्य कोविड-19 योद्धाओं और अग्रिम मोर्चे पर काम करनेवाले कर्मियों के प्रयासों की वजह से महामारी से प्रभावी तरह से निपटने में सक्षम रहा। उन्होंने मोपा अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे का हवाला देते हुए कहा, ‘‘हमें विश्वास है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों से 15 अगस्त, 2022 को इस परियोजना के पहले चरण को चालू कर दिया जाएगा।’’

वहीं उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि उनकी सरकार अंतर-राज्य महादयी नदी जल विवाद पर कोई समझौता नहीं करेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह