लाइव न्यूज़ :

केरल में जीका वायरस से एक डॉक्टर और तीन अन्य लोग संक्रमित पाए गए, कुल संक्रमितों की संख्या 23 हुई

By भाषा | Updated: July 13, 2021 21:30 IST

Open in App

तिरुवनंतपुरम, 13 जुलाई केरल में मंगलवार को जीका वायरस का चौथा मामला सामने आया, जिसमें राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 23 हो गई। स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी।

राज्य की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने कहा, "तिरुवनंतपुरम की एक 16 वर्षीय लड़की यहां राजीव गांधी जैव प्रौद्योगिकी केंद्र में उसके नमूने की जांच के बाद वायरस से संक्रमित पाई गई।"

राज्य में इसके अलावा एक निजी अस्पताल के एक डॉक्टर और दो अन्य लोग जीका वायरस से संक्रमित पाए गए।

स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि कोयंबटूर स्थित एक प्रयोगशाला ने पुष्टि की कि 38 वर्षीय डॉक्टर के नमूने की जांच करने के बाद वह वायरस से संक्रमित पाये गये।

मंत्री ने कहा कि पुंथुरा निवासी 35 वर्षीय एक व्यक्ति और यहां षष्टमंगलम की रहने वाली 41 वर्षीय महिला वायरस से संक्रमित पाई गई है।

उन्होंने लोगों से सतर्क रहने का आग्रह किया क्योंकि राज्य में जीका वायरस से संक्रमित होने वालों की संख्या में वृद्धि हुई है।

नमूनों की जांच यहां के सरकारी मेडिकल कॉलेज और कोयंबटूर स्थित प्रयोगशाला में की गयी।

मंत्री ने कहा कि जीका वायरस के लिए नमूनों की जांच सोमवार को यहां के सरकारी मेडिकल कॉलेज में शुरू हुई। उन्होंने कहा कि पहले दिन कुल 15 नमूनों की जांच की गई।

मंत्री ने कहा कि जिन व्यक्तियों के नमूने की जांच की गई, उनमें से एक डेंगू से संक्रमित पाया गया और अन्य सभी 13 नमूनों में से किसी में भी वायरस का संक्रमण नहीं मिला।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे